Homeधर्मआज का राशिफल, आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए सभी 12...

आज का राशिफल, आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 18 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

- Advertisement -

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपका वह धन आपको वापस मिल सकता है, जिससे आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आप अपनी सेहत में लापरवाही बिल्कुल ना बरते, नहीं कुछ समस्या पैदा होगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 5

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातक आज के दिन कार्यों में आई रुकावट से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में नया निवेश करने से पहले सोच-विचार लें। शैक्षणिक कार्यों को लेकर की गई यात्रा लाभदायक होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 7

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष से कुछ हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकते हैं। यदि कोई शारीरिक रोग आपको परेशान कर रहा है तो उसकी पीड़ा बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में भी विघ्न उपस्थित रहेगा। हालांकि किसी की मदद से अचानक लाभ मिलने से धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। वाहन के रखरखाव में खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 5

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। करियर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मिलेंगी ,कोई सरकारी काम बनेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपको नौकरी में लाभ होगा। आपको नई दिशा मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज नए काम हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाहर के खाद्य पदार्थों से तबीयत खराब होने की आशंका रहेगी। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन रहना सही साबित होगा। धन खर्च अधिक होगा। गुप्त शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 4

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। आज आपको समस्या रहने के कारण समझ नहीं आएगा कि इस काम को पहले करुं और किसे बाद में, लेकिन यदि आपने किसी निवेश संबंधी फैसले को जल्दबाजी में लिया, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। कोई काम आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ना करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सतर्क रहना होगा।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में एक के बाद एक काम लगा रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय की योजनाओं को आप बहुत ही सोच विचार कर बनाएं, नहीं तो उससे समस्या हो सकते है। कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा, इसलिए उसे समय रहते निपटाना बेहतर रहेगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। लेन-देन में सावधानी रखें, किसी को पैसा न दें। बिजनेस से संबंधित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी रखें, किसी खास चीज के चोरी होने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कार्यस्थल पर अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अपनी कड़ी मेहनत से विरोधियों को चुनौती दे पाएंगे। आपका नए कार्यों में मन लगेगा। आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। नौकरी में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। इस दौरान आप आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दें, साथ ही वाणी में कड़वाहट से बचें।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय के नए-नए एक स्त्रोत से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कोई अहम फैसला लिया, तो आज वह गलत साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उन्हें परीक्षा की तैयारियों में समस्या आ सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 1

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...