HomeदेशKarnataka: सिद्धारमैया होंगे अगले मुख्यमंत्री,DK शिवकुमार संभालेंगे डिप्टी CM का पद, 20...

Karnataka: सिद्धारमैया होंगे अगले मुख्यमंत्री,DK शिवकुमार संभालेंगे डिप्टी CM का पद, 20 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क
पिछले पिछले पांच दिनों से कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में चल रही अटकलों को आखिरकार विराम लग गया है। कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी तस्वीर अब साफ हो गई है। सिद्धारमैया के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ही होंगे। डीके शिवकुमार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनेंगे। बुधवार देर रात कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लंबी चर्चा के बाद ये निर्णय किया। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। सिद्धारमैया के नाम पर औपचारिक मुहर लगाने के लिए आज शाम सात बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे दोनों नेताओं सिद्धारमैया और शिवकुमार ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली में अलग-अलग मुलाकात की।
फिर बुधवार रात शिवकुमार ने सुरजेवाला के आवास पर मुलाकात की और इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और सुरजेवाला ने उनसे चर्चा की। सिद्धारमैया ने रात में ही वेणुगोपाल के आवास पर जाकर उनसे और सुरजेवाला से बातचीत की।

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी को 66 और जेडीएस को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। राज्य में 13 मई को नतीजे आए थे।

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this