HomeखेलIND vs WI 1st Test: विशाल बढ़त की और टीम इंडिया, रोहित,...

IND vs WI 1st Test: विशाल बढ़त की और टीम इंडिया, रोहित, जायसवाल ने ठोके शतक, दूसरे दिन बने कई रिकॉर्ड

Published on

न्यूज डेस्क
टीम इंडिया ने डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पकड़ को काफी मजबूत कर ली है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया के पास अब 162 रनों की बढ़त है। रोहित शर्मा 103 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए शुभमन गिल ने छह रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की। वह स्टंप के समय 143 रन बनाकर थे। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली 36 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से दूसरे दिन अथनाजे और वारिकन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जायसवाल ने मैच के दूसरे दिन अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़कर खुद को स्पेशल क्लब में शामिल करा लिया। जायसवाल यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय इतिहास के 17वें बल्लेबाज तो बन ही गए, साथ ही कुछ और स्पेशल रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ यह पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इससे पहले साल 2002 में वीरेंद्र सहवाग और संजय बांगर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में 201 रनों की साझेदारी देखने को मिली थी।

भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में छठी बार ऐसा हुआ जब दोनों ओपनिंग बल्लेबाज शतक लगाने में कामयाब हो सके हैं। इससे पहले आखिरी बार यह कारनामा भारत के लिए मुरली विजय और शिखर धवन की जोड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ फातुल्लाह टेस्ट मैच के दौरान किया था।

रोहित शर्मा अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा करने के बाद 103 रन बनाकर पवेलियन लौटे । इस दौरान वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 3500 रन पूरा करने में कामयाब हुए। रोहित का यह टेस्ट क्रिकेट में भारत के बाहर दूसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने पहला विदेशी टेस्ट शतक इंग्लैंड में बनाया था।

मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन को टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी।

बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में भारत की ये पहली सीरीज है। 2021-23 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवाने के बाद भारतीय टीम का ये पहला मुकाबला है।

भारत ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को पहली पारी में 150 रन पर चलता किया। डोमिनिका में स्पिनर्स का बोलबाला रहा। टेस्ट के नंबर -1 गेंदबाज आर अश्विन ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम के लिए पांच विकेट लिए। वहीं. दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...