Ind vs West Indies 2nd Test: किंग कोहली ने 500वें मैच में ठोका शतक, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

0
339

न्यूज डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया है। वहीं उनके इंटरनेशनल करियर का यह 76वां शतक है। उन्होंने 11 चौकों की मदद से 121 रन बनाए। इस शतक के साथ कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए। आइये एक बार उन पर नजर डालते हैं।

कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 मैच खेलने के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ऐसा कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सचिन ने अपने 500वें इंटरनेशनल शतक तक 75 शतक ठोके थे। बता दें कि कोहली 121 रन बनाकर रन आउट हुए। टेस्ट में तीसरी बार कोहली रन आउट हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है, जिनके नाम 13 शतक हैं। वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर 12 शतक के साथ जैक कैलिस हैं। तीसरे पर अब 12 शतक के साथ विराट कोहली आ गए हैं।

कोहली के शतकीय पारी के अलावा जडेजा ने 61 रन बनाए तो वहीं अश्विन ने भी कमाल की पारी खेली औऱ 56 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने पहली पारी में 438 का स्कोर बनाया। वहीं, दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 86 रन 1 विकेट पर बना लिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here