Ind vs Sl T20: सूर्यकुमार के तूफान में उड़े श्रीलंकाई, भारत ने किया सीरीज पर कब्जा

0
302

नई दिल्ली: मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्य कुमार यादव 112 नाबाद के टी-20 में तीसरे शतक के साथ भारत ने श्रीलंका से टी-20 श्रृंखला 2-1 से जीत ली। मेजबान टीम ने तीसरा मैच 91 रन से जीता। भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 228 रन का ​मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका की टीम 16.4 ओवरों में 137 रन पर ढ़ेर हो गयी। अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए,जबकि हार्दिक पांड्या,उमरान मलिक और यजुवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए।


2019 से श्रीलंका के खिलाफ अजेय है टीम इंडिया

भारत ने श्रीलंका से लगातार पांचवी घरेलू श्रृंखला जीती है। फरवरी 2019 से भारत टी—20 में कोई घरेलू सीरीज नहीं हारा है। तीसरे टी-20 में ईशान किशन एक रन बनाकर पहले ओवर में पवेलियन लौट गये ​थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम के लिए राहुल त्रिपाठी 35 रन और शुभमन गिल ने 46 रन की पारी खेली। मैन आफ द मैच सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़कर मजबूत स्कोर की नीव रखी थी।

पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पायी श्रीलंका की टीम

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाथुम निसांका (15) हार्दिक पांड्या की पहली ही गेंद पर पगबाधा की अपील से बच गए। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए 44 रन की साझेदारी की। निसांका ने अर्शदीप सिंह को दूसरे ओवर में दो चौके लगाए और अगले ओवर में कुसल मेंडिस ने पांड्या को दो छक्के जड़े। पांड्या ने गेंद स्पिनर अक्षर पटेल को सौंपी जिन्होंने मेंडिस (23) को आउट किया। इसके बाद अर्शदीप ने निसांका को पैवेलियन भेजा जबकि पांड्या ने अविष्का फर्नांडो (एक) का विकेट लिया। श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवरों में 137 रन पर आल आउट हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here