न्यूज डेस्क
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 27 जून को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप का आगाज करेगी। वहीं भारत और पाकिस्तान 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा। जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा
GET YOUR CALENDARS READY! 🗓️🏆
The ICC Men's @cricketworldcup 2023 schedule is out now ⬇️#CWC23https://t.co/j62Erj3d2c
— ICC (@ICC) June 27, 2023
विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और दूसरा अगले दिन यानी 16 नवंबर को कोलकाता में ईडन गार्डंस पर खेला जायेगा । दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व दिन होगा। ।
गुवाहाटी 12 वेन्यू में से एक है जहां अभ्यास मैच समेत टूर्नामेंट के मैच खेले जायेंगे । पहली बार विश्व कप का पदार्पण पूर्वोत्तर भारत में होगा । विश्व कप के मैच हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरू,मुंबई और कोलकाता में होंगे। गुवाहाटी और तिरूवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में 29 सितंबर से तीन अक्टूबर तक अभ्यास मैच खेले जायेंगे।
गौरतलब है कि इस विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी जिनमें से आठ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के जरिये क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये पहुंचेंगी। क्वालीफायर में पूर्व चैम्पियन श्रीलंका, वेस्टइंडीज के अलावा नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई , अमेरिका और मेजबान जिम्बाब्वे भाग ले रहे हैं।

