न्यूज डेस्क
आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है। उसे गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।
इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में ही 163 रन के लक्ष्य को हासिल किया। गुजरात टीम की जीत के रियल हीरो बनकर उभरे डेविड मिलर और साई सुदर्शन, जिन्होंने तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी के साथ टीम को मजबूती दी और इस जीत में अहम योगदान दिया। दिल्ली टीम की तरफ से एनरिक नॉर्ख्या ने 2 विकेट, जबकि खलील अहमद और मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट चटकाए।

गुजरात की ओर से विजय शंकर ने 29 और डेविड मिलर ने नाबाद 31 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत देने की कोशिश की। लेकिन अनारिक नोर्त्जे ने साहा और गिल को आउट करके टीम की पारी पर अंकुश लगाया।

साई सुदर्शन विकेट के एक छोर पर टिके रहे। कप्तान हार्दिक पांड्या कुछ ख़ास नहीं कर सके। लेकिन विजय शंकर ने साई के साथ पारी को संवारा और टीम को जीत के नज़दीक पहुंचाया। इसके बाद डेविड मिलर ने आते ही शानादर बल्लेबाज़ी की और दो चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए।

