मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 3
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 6
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों को आज महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, जिससे तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दूसरों के ऊपर समय और धन खर्च कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी को नजरअंदार करने से बचें। घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 7
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा। आपके अन्दर त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी। दूर रह रहे परिवारजन से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोग अपने मित्रों का सहयोग ले सकते हैं इससे आपको मदद मिलेगी।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 8
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi
सिंह राशि के जातकों के परिवार में आज सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी बोली से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगीं।गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे। महिला मित्र आपके लिए सहायक साबित होंगी।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 5
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों भाग्य आज साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए अपने कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। आज आलस्य त्यागकर आपको अपने व्यापार और घर के अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। माता पिता का भरपूर सहयोग और सुख मिलेगा। जीवनसाथी ,की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। गैर जरूरी खर्च भी आपके होंगे।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 9
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा और आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप तालमेल बनाए रखें।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के प्रति आज आप सकारात्मक सोच बनाकर रखें। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपके कार्यों की गति को बढ़ायेगा। आज रुके हुये कार्यों को पूरा करने में किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातक आज पूरे दिन सकारात्मक महसूस करेंगे। धन लाभ हो सकता है। घर-परिवार में संपत्ति या धन को लेकर विवाद हो सकता है। कारोबारियों को अपने कारोबार को विस्तार करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बच्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छा दिन साबित हो सकता है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 3
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर आज यात्रा पर जायेंगे। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई अच्छा समाचार मिलेगा। आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 5
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों को आज लाभ होगा। यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की जरूरत है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2

