HomeखेलAsia Cup 2023: एशिया कप के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, युवा...

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, युवा खिलाड़ी को मिली टीम की कप्तानी

Published on

न्यूज डेस्क
अगले महीने से शुरू हो रहे महिला जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम जापानके काकमिगहारा के लिए रवाना हो गयी है। 2 जून से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। जूनियर एशिया कप एफआईएच जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट है। भारतीय जूनियर महिला टीम ग्रुप चरण के दौरान पूल ए में कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी।

वहीं, पूल बी में मेजबान जापान, चीन, कजाकिस्तान, हांगकांग और इंडोनेशिया शामिल हैं। महिला जूनियर एशिया कप 2023 भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि टूर्नामेंट से शीर्ष तीन देश एफआईएच जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करेंगे। भारत के पास अच्छा प्रदर्शन कर क्वालीफिकेशन हासिल करने का शानदार मौका होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 3 जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया का अगला मुकाबला एक दिन के आराम के बाद याना 5 जून को मलेशिया के खिलाफ होना है। अगले दिन 6 जून को कोरिया और फिर 1 दिन के आराम के बाद 8 जून को चीनी ताइपे से भारतीय टीम खेलने उतरेगी। 10 जून को टूर्नामेंट का सेमीफाइनल जबकि फाइनल 11 जून को खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान प्रीती के हाथों में दी गई है जबकि दीपिका उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगी। इस टीम में कई ऐसी खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है, जिनको सीनियर टीम के साथ खेलने का अनुभव है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this