मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो लोगों की मौत, 12 घायल, अब तक 40 उग्रवादी मारे गए

0
228

बीरेंद्र कुमार झा

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है।ताजा हिंसा में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न इलाकों में लोगों पर गोलीबारी और उग्रवादियों तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़प की अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई है। इंफाल पश्चिम जिला के फयेंग में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है। शुगनू में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है।अधिकारियों के अनुसार ताजा संघर्ष तब शुरू हुआ जब सेना ने शांति कायम करने के लिए कुकी समुदायों को हथियारों से मुक्त करने को लेकर तलाशी अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि घरों में आगजनी और नागरिकों पर गोलीबारी करने में शामिल लगभग 40 सशस्त्र उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।

आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सुरक्षा बलों के साथ झड़प

मणिपुर में रविवार को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सशस्त्र समूहों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई। राज्य सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हालिया दौर की झड़प प्रतिद्वंद्वी समुदायों के बीच नहीं, बल्कि उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सशस्त्र उग्रवादियों के द्वारा ए के -47 एम – 16 और स्नाइपर राइफल से नागरिकों पर गोलीबारी करने के मामले सामने आए हैं।उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में उग्रवादियों को निशाना बनाया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से सरकार पर विश्वास रखने और सुरक्षाबलों का समर्थन करने का क्या आग्रह

मुख्यमंत्री ने लोगों से सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही में बाधा नहीं डालने की अपील की और उनसे सरकार पर विश्वास रखने और सुरक्षाबलों को समर्थन करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने कहा कि हमने लंबे समय तक कठिनाइयों का अनुभव किया है। हम राज्य को कभी भी बिखरने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की हत्या और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले तथा घरों में आगजनी में शामिल कई उग्रवादियों को जाट रेजीमेंट ने पकड़ लिया है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here