न्यूज डेस्क
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के शेड्यूल का आज ऐलान हो गया है। 31 मार्च से आईपीएल का ओपनिंग मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस 16वें सीज़न के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगी। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल 2023 के प्लेऑफ मैचों की तारीखों का खुलासा नहीं किया है।
आईपीएल 2023 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। पहले लीग राउंड में सभी 10 टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। इस तरह लीग राउंड में कुल 70 मैच खेले जाएंगे। फिर प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। इस तरह टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। देशभर के कुल 12 मैदानों पर सभी मैच खेले जाएंगे। एक टीम लीग स्टेज में सात मैच अपने घर पर और सात मैच विपक्षी टीम के घर पर खेलेगी।
📁 #TATAIPL 2023
👇
📂 Schedule
👇
📂 Save The DatesGear up to cheer for your favourite teams 🥁 👏 pic.twitter.com/za4J3b3qzc
— IndianPremierLeague (@IPL) February 17, 2023
📁 #TATAIPL 2023
👇
📂 Schedule
👇
📂 Save The DatesGear up to cheer for your favourite teams 🥁 👏 pic.twitter.com/za4J3b3qzc
— IndianPremierLeague (@IPL) February 17, 2023
— IndianPremierLeague (@IPL) February 17, 2023
28 मई को होगा फाइनल
आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। 21 मई को लीग राउंड की समाप्ति हो जाएगी। बीसीसीआई की तरफ से बताया गया है कि प्लेऑफ का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले कुल 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। इसमें अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला शामिल हैं। जयपुर के साथ गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड होगा। वहीं मोहाली और धर्मशाला पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान होंगे।

