इस साल यह पर्व 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। छठ में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ पूजा उत्तर भारत का एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए छठ पर्व दिवाली जितना ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप इन ट्रेंडी और आसान मेहंदी डिजाइंस को ट्राई कर सकते हैं। इसे लगाने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।











