न्यूज डेस्क
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खुल चुकी है। यह घाटी साल में कुछ दिनों के लिए ही खोली जाती है। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 500 से अधिक फूल खिलते हैं। खास बात तो यह है कि फूलों की घाटी में हर 15 दिनों में अलग प्रजाति के फूल खिलने से घाटी का रंग भी बदल जाता है।









