सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। उनके लिए व्रत रखा जाता है। कुंवारी से लेकर विवाहित महिलाएं सावन सोमवार का व्रत रखती हैं। जहां विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं अविवाहित लड़कियां मनचाहा वर मांगती हैं। सावन के महीने में श्रृंगार का भी बहुत महत्व होता है। श्रृंगार विवाहित महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक है, जिसमें सबसे खास बात है हाथों को मेहंदी से सजाना।

सदियों से है सावन में मेहंदी लगाने की परंपरा | Hand Mehndi Design Simple | Simple New Mehndi Design
हिंदू धर्म में सावन माह में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। सावन महीन में मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस समय विवाहित महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। मान्यता है कि मेहंदी लगाने से दंपत्ति के बीच रिश्ता मजबूत होता है और प्रेम बढ़ता है।

स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है मेहंदी Simple And Easy Mehndi Design | Mehndi Design 2022 New Style Simple
कहा जाता है कि मेहंदी जितनी गहरी होती है, उतना ही पति से अधिक प्रेम मिलता है। इसके अलावा मेहंदी स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक मानी जाती है। मेहंदी लगाने से गर्मी दूर होती है और शरीर को ठंडक मिलती है। मेहंदी से तनाव भी दूर होता है।

बीमारियों से बचाव के लिए किया जाता है मेहंदी का इस्तेमाल | Very Simple Mehndi Design | Simple Hand Mehndi Design
ऐसा भी माना जाता है कि सावन के महीने में तेज बारिश होती है। जिसके कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए मेहंदी का इस्तेामाल किया जाता है। मेहंदी का इस्तेबमाल शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता कि हरा रंग कई रोगों की रोक-थाम में कारगर होता है। मेहंदी की खुशबू शरीर को ठंडक देकर स्ट्रेस को कम करने का काम करती है। यहीं वजह है कि सावन में मेहंदी लगाने का चलन चला आ रहा है।

मेहंदी लगाने से क्या लाभ होते हैं? | Back Side Mehndi Design Simple | Easy And Simple Mehndi Design
मेहंदी लगाने से शरीर को ठंडक मिल ती है। इस वजह से भी सावन के महीने में मेहंदी लगाई जाती है। इससे हाथ भी खूबसूरत लगते हैं।

मेहंदी में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती है। अगर आपको कहीं पर चोट लगी है, तो आप उस जगह पर मेहंदी लगा सकते हैं। इससे चोट की जलन कम होती और यह घाव भरने में भी मददगार साबित होती है।
मेहंदी लगाने से तनाव, सिरदर्द और बुखार से भी राहत मिलती है। इसे लगाने से त्वचा संबंधी कई रोग भी दूर होते हैं और साथ ही त्वचा की खुश्की भी दूर होती है।
