Weather Today: दिल्ली में बारिश बनी आफत, टूटा 41 साल का रिकॉर्ड, UP सहित 8 राज्यों में IMD का अलर्ट, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

0
135

न्यूज डेस्क
मानसून ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचा दी है। भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आज दोपहर बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि दिल्ली में 41 साल बाद इतनी ज्यादा बारिश हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 153 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 25 जुलाई 1982 को 169.9 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश को देखते हुए सभी स्कूल कॉलेजों को आज बंद किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में सक्रिय रहने वाला है। जबकि एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास मौजूद है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान से उत्तर-पूर्व अरब सागर तक स्थित है। आईएमडी के मुताबिक आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, बिहार, तटीय कर्नाटक, केरल-माहे के साथ ही कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here