विकास कुमार
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने के लिए फैंस काफी बेताब दिखाई दे रहे हैं। साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने वाले शाहरुख खान का नाम 2024 में कई फिल्मों के साथ जुड़ रहा है लेकिन अभी किसी फिल्म को लेकर कुछ फाइनल नहीं हो पाया है। इन सब के बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान की एक अपकमिंग फिल्म को बंद कर दिया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले थे। आपको बता दें कि ये पहली बार होता जब किसी फिल्म में सुहाना खान और शाहरुख खान साथ में काम करते। शाहरुख खान और सुहाना खान की इस फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की वजह भी सामने आ गई है तो चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह क्या है।
साल 2023 शाहरुख खान के लिए काफी खास रहा,किंग खान ने साल 2023 में एक के बाद हिट फिल्में दी थी। साथ ही साथ उनकी बेटी सुहाना खान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम भी रखा था। सुहाना खान ने फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया,इसके बाद खबर आई थी कि शाहरुख खान और सुहाना खान एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। शाहरुख खान और सुहाना खान की जो फिल्म आने वाली थी अब फिल्म ‘द आर्चीज’ के बाद वह ठंडे बस्ते में चली गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि ऐसा अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं हैं जिसमें शाहरुख खान और सुहाना खान साथ नजर आने वाले हो। इसके पीछे की वजह ये बताई जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी बेटी की सुपरस्टार के साथ अनुचित तुलना नहीं चाहते हैं।

