साथ में फिल्म करने जा रही हैं ananya panday-sara ali khan, cocktail 2 में दिखेगा दोनों अदाकारा का जलवा

0
203

विकास कुमार
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सारा अली खान अपनी दोस्ती की लिए सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। साल 2023 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में अनन्या पांडे और सारा अली खान साथ नजर आई थी। इस शो के दौरान अनन्या पांडे और सारा अली खान ने एक के बाद एक कई बड़े खुलासे किए थे। इन सब के बाद अनन्या पांडे और सारा अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे और सारा अली खान साथ में फिल्म करने वाली है,इसलिए जानते हैं अनन्या पांडे और सारा अली खान की फिल्म को लेकर अभी तक क्या जानकारी सामने आई है।

अनन्या पांडे और सारा अली खान की दोस्ती के बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अनन्या पांडे और सारा अली खान की को अभी हाल ही में मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर देखा गया था। आपको बता दें कि मैडॉक फिल्म्स ने ही फिल्म कॉकटेल को बनाया था। इन दोनों के साथ में मैडॉक फिल्म्स के बाहर दिखने के बाद ‘कॉकटेल’ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि ‘कॉकटेल 2’ के लिए इन दोनों एक्ट्रेसेस से बात चल रही है। अगर ऐसा होता है तो सारा अली खान और अनन्या पांडे की साथ में ये पहली फिल्म होने वाली है।

फिल्म कॉकटेल को साल 2012 में रिलीज किया गया था,इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी सहित कई बड़े स्टार्स नजर आए थे। दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब हो सकता है कि कॉकटेल टू में सारा अली खान और अनन्या पांडे एक साथ नज़र आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here