महिलाओं को मेहंदी लगाने का बहुत शौक होता है। चाहे शादी का मौका हो या फिर कोई त्योहार, हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए वे हमेशा तैयार रहती हैं। इस मामले में सावन की मेहंदी की मेहंदी खास मायने रखती है। कई महिलाओं को मेहंदी का डिजाइन चुनने में और लगाने में वक्त काफी लग जाता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ आसान और बहुत जल्दी रचने वाले कुछ शानदार डिजाइन दिखा रहे हैं। जिन्हें आप आसानी से अपने हाथों पर लगाकर अपनी खूबसूरती और अधिक निखार सकती हैं।











