Sanjay leela Bhansali के आगे Ranveer kapoor ने रखी शर्त, Love and War में साथ दिख सकते हैं रणबीर और Alia

0
200

विकास कुमार
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस मूवी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। रणबीर कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। बता दें कि रणबीर कपूर के साथ इस मूवी में रश्मिका मंदाना को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली की मूवी लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। इस बीच एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने फिल्म को साइन करने से पहले कुछ शर्ते रखी हैं।

बॉलीवुड में ये चर्चा हो रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इन दोनों के साथ विक्की कौशल भी संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली के सामने कुछ शर्तें रख दी है। रणबीर कपूर ने ये कहा है कि फिल्म की शूटिंग समय से हो और डेट को आगे ना बढ़ाया जाए। इसपर संजय लीला ने रणबीर से ये वादा किया है कि जुलाई साल 2025 तक फिल्म पूरी कर लेंगे। दूसरी शर्त है काम के घंटे तय होना,आखिर में रणबीर कपूर ने ये कहा कि हर काम डिसिप्लिन के साथ होना चाहिए।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है कि लोगों के होश उड़ गए। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर की इस मूवी ने वर्ल्डवाइड नौ सौ करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी रणबीर कपूर का जलवा कायम रहा है,इसलिए भंसाली अपनी अपकमिंग मूवी लव एंड वार में रणबीर कपूर को कास्ट करना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here