Latest and Trending Arabic Mehndi Designs:दुल्हन के लिए श्रृंगार में सबसे जरूरी होता है मेहंदी। दुल्हन की मेहंदी का शादी में अपना खास महत्व है। मेहंदी से जुड़ी कई मान्यताएं हैं जैसे दुल्हन के हथेली की मेहंदी जितनी रंग लाती है, पति का प्रेम उतना ही गहरा होता है। शादी सीजन चल रहा है, ऐसे में कई लड़कियां दुल्हन बनने वाली हैं। अगर आप भी इस शादी सीजन में दुल्हन बनने वाली हैं तो शादी में होने वाले पति के नाम की मेहंदी जरूर रचानी होगी। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही मेहंदी डिजाइन लेकर आये हैं जो आपके हाथों की खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकते हैं। आइये देखते हैं कुछ शानदार तस्वीरें।










