Homeमनोरंजन250 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं काजोल, फिल्मों में काम...

250 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं काजोल, फिल्मों में काम छोड़ने के बाद भी हो रही है कमाई

Published on

विकास कुमार
काजोल का नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में शुमार होता है। काजोल को सिनेमा में सक्रिय करियर को अलविदा कहे लंबा अरसा हो चुका है। बड़े अंतराल के बाद वह हॉटस्टार पर ट्रायल में नजर आईं थीं। हालांकि लंबे समय तक सक्रिय करियर से दूर रहने के बाद भी काजोल की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है,और न ही उनकी कमाई पर कोई खास असर पड़ा है। साल 2010 में उन्हें टाइम्स ऑफ इंडिया ने मोस्ट डिजायरेबल वुमेन माना था। अभी भी उन्हें पसंदीदा सितारों के पोल में अक्सर जगहें मिल जाती हैं। वह अपने जमाने की चोटी की अभिनेत्रियों में शामिल रह चुकी हैं। उन्हें 5 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत 6 बार फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है, जबकि उन्हें इसके लिए 12 बार नॉमिनेट किया गया है।

काजोल बॉलीवुड के उन चुनिंदा चेहरों में शामिल हैं जिन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री से नवाजा जा चुका हैं। काजोल को यह सम्मान साल 2011 में मिला था। काजोल एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने बिजनेस से कमाई करती हैं। साथ ही समाजसेवा के कार्यों में भी वे सक्रियता से हिस्सा लेती हैं। काजोल रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया नाम से एक चैरिटबल ट्रस्ट चलाती हैं, जो नवजात और अनाथ बच्चियों को लेकर काम करता है।

उनके पास अपना मेकअप ब्रांड के है, जिससे वह हर साल एक से दो करोड़ रुपए कमाती हैं। इसके अलावा वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 3 करोड़ रुपए और स्टेज शो के लिए भी 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। काजोल की सालाना कमाई करीब 25 करोड़ रुपए बताई जाती है। अभी के हिसाब से उनकी कुल अनुमानित नेटवर्थ करीब ढाई सौ करोड़ रुपए है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this