हरियाणा में आप’ को रैली की अनुमति न देकर जवाब में लिखी गई आपत्तिजनक बातें

0
81

 

इंडिया गठबंधन ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई और खुद के शक्ति प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में चुनाव आयोग के नाम जारी मांग पत्र में एक प्रमुख मांग यह की थी कि आम चुनाव में सभी राजनीतिक दलों को बराबरी का हक मिले, लेकिन इसे लगता है कि चुनाव आयोग ऐसा करने में सफल नहीं हो पा रहा है। इंडिया गठबंधन के घटक दल आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर हरियाणा की एक घटना का विवरण भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसमें इसके नेता को रैली करने की अनुमति नहीं दी गई,उल्टे जबाव में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

आम आदमी पार्टी का आरोप

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से सभी राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न स्थानों में किए जा रहे रैलियों का दौर जारी है। सभी पार्टियां जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। इस बीच एक खबर हरियाणा के कैथल से सामने आ रही है,जिसके अनुसार यहां आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि उनकी पार्टी ने संबंधित पदाधिकारियों से दो चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर आवेदन सौंपे थे,लेकिन संबंधित पदाधिकारी ने न सिर्फ चुनावी कार्यक्रम की अनुमति मांगने वाले आवेदन को अस्वीकार करने का काम किया ,बल्कि जवाब में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।

आप के आरोप पर लिए सहायक चुनाव पदाधिकारी ने लिया संज्ञान

आम आदमी पार्टी की ओर से ऐसा आरोप लगने के बाद इसका संज्ञान लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कैथल में उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट-सह-सहायक निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पांच कम्प्यूटर ऑपरेटर के निलंबन का आदेश जारी कर दिए है।यही नहीं, उन्होंने पुलिस को इस मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश भी दिया है।

क्या कहा गया ‘आप’ की ओर से

कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी ने 7अप्रैल को दो चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति मांगी थी। हमें जो जवाब मिला उसमें कुछ विचित्र सी चीज लिखी हुई थी।पहले तो हमें कार्यक्रम की अनुमति प्रदान नहीं की गई और दूसरी यह कि एक अन्य पत्र में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच सांठ- गांठ का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी के हरियाणा इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग का निष्पक्ष चुनाव कराना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही पार्टी ने निम्नलिखित बातें लिखी

* आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम की परमिशन को ना केवल चुनाव आयोग ने निरस्त करने का काम किया बल्कि भद्दी बातें उस पर लिखी गई।इस मामले में सीनियर अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

* पार्टी की ओर से कहा गया कि दिल्ली में ‘आप’ नेता आतिशी को चुनाव आयोग का मेल आने से पहले बीजेपी को इस बात का पता कैसे चल गया था?

* चुनाव आयोग की वेबसाइट यदि इतनी असुरक्षित है कि वह हैक हो गया तो कल चुनाव के रिजल्ट और ईवीएम के भी हैक होने की संभावना  हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here