फैशन के इस दौर में हमने मेहंदी के डिजाइन में नए-नए ट्रेंड्स देखे हैं। मगर अब भी मेहंदी लगाते वक्त हमारा ध्यान सिर्फ हाथों तक ही जाता है और उंगलियों में हम कोई घिसा-पिटा सा पैटर्न ही लगा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप उंगलियों पर भी बहुत अच्छे, आसान, सुंदर और लेटेस्ट पैटर्न की मेहंदी लगवा सकती हैं। हर शुभ अवसर पर एक जैसी मेहंदी लगाने से अच्छा है कि आप उसमें एक्सपेरिमेंट करें। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं,उम्मीद है आपको ये डिजाइन जरूर पसंद आएंगे।











