उत्तर भारत का प्रमुख त्योहार छठ महापर्व शुरू होने वाला है। छठ के मौके पर महिलाएं अपने पैरों पर मेहंदी और आल्ता लगाती हैं। आल्ता (Alta) लाल रंग का लिक्विड होता है जिससे पैरों को सजाया जाता है। इसमें पंजों पर उंगलियों के बीच से होते हुए पैरों की एड़ी तक गोलाई में घूमाते हुए महिलाएं आल्ता लगाती हैं। आजकल आल्ता के कई अलग-अलग डिजाइन पैरों पर लगाए जाते हैं जिससे पैर कई ज्यादा खूबसूरत दिखने लगते हैं। इस छठ पूजा को यादगार और खास बनाने के लिए आप अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहां दी गईं ट्रेंडी मेहंदी और आल्ता डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं, जिसे लगाने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।