Homeलाइफस्टाइलनहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक,67 साल की उम्र में...

नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक,67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published on

न्यूज डेस्क
मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का गुरुवार को निधन हो गया है। 67 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सतीश कौशिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। अनुपम खेर ने लिखा कि 45 साल की दोस्ती पर आज अचानक पूर्णविराम लग गया है। सतीश कौशिक ने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक ने 1983 में आई ‘मासूम’ फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया। 1993 में ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से कौशिक ने फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और करीब एक दर्जन फिल्मों का डायरेक्शन किया।

गौरतलब है कि सतीश कौशिक ने 7 मार्च को कुछ तस्वीरों भी पोस्ट की थीं जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी, फिल्म अभिनेता अली फजल और फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं।

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this