Aamir Khan: ‘सितारे जमीन पर’ से वापसी करेंगे Aamir, बोलें- ‘ये फिल्म तारे जमीन पर से काफी अलग होगी’

0
138

विकास कुमार
आमिर खान बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं,वे जब भी कोई फिल्म साइन करते हैं तो पूरी तरह से उसी फिल्म के किरदार के रंग में रंग जाते हैं। अभिनेता आमिर खान इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे अपनी एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। साथ ही साथ इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अपनी इस फिल्म के बारे में भी खुल कर बातें करते नजर आए।

आमिर खान ने कहा था कि ‘फिल्म सितारे जमीन पर, तारे जमीन पर से काफी अलग होने वाली है। हां, यह फिल्म तारे जमीन पर की सीक्वल जरूर है, लेकिन ये फिल्म आपको रुलाएगी नहीं। इस फिल्म को देखकर आप खुश होंगे,यह एक मनोरंजक फिल्म होने के साथ साथ सामाजिक संदेश भी देती नजर आएगी।

साल 2007 में आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था,आमिर खान इस फिल्म में एक शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिए थे। वहीं, अब आमिर अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं, वहीं आमिर ने कहा कि ‘सितारे जमीन पर फिल्म में उनका किरदार बेहद भावुक करने वाला है। आमिर ने उम्मीद जाहिर की है कि ये फिल्म लोगों को भी पसंद आएगी।

आमिर खान आने वाले दिनों में ‘लाहौर 1947’ में एक छोटी सी भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा आमिर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से अपनी वापसी करने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here