दिमाग को ट्रैक करने वाला वियरेबल डिवाइस Temple के प्री-ऑर्डर 1 नवंबर, 2026 से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने ऑनलाइन टीजर रिलीज करना जारी कर दिया है। कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल इस डिवाइस के बारे में एक नई जानकारी शेयर की है। दरअसल, एक एक्स यूजर के सवाल का जवाब देते हुए दीपिंदर ने बताया कि यूजर्स टेम्पल का डेटा अपने डॉक्टर के साथ शेयर कर सकते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं।
हाल ही में, X यूजर्स के कुछ सवालों का जवाब देते हुए गोयल ने कन्फर्म किया कि टेम्पल यूजर्स अपना डेटा डॉक्टरों के साथ शेयर कर सकते हैं। साथ ही, उन्होंने डिवाइस रिप्लेसमेंट पॉलिसी के बारे में भी जानकारी दी।
X पर @darksentry312 यूजरनेम वाले प्रियांशु गोस्वामी गोयल को टैग करके लिखा कि बस यूं ही पूछ रहा हूं, इसके जरिए जो भी डेटा इकट्ठा होगा क्या हम भविष्य में उसे अपने डॉक्टरों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस ट्वीट का आसंर करते हुए गोयल ने हां लिखा।
इतना ही नहीं, एक अन्य यूजर ने गोयल से यह भी पूछा कि वेबसाइट पर लिखे नाममात्र शुल्क पर डिवाइस बदलने का क्या मतलब है। क्या इसका मतलब यह है कि यूजर्स थोड़ी सी फीस देकर नए मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं।
इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने साफ किया कि यह ऑफर खोए हुए डिवाइस को बदलने के लिए है। इसमें नए मॉडल शामिल नहीं हैं।
बता दें कि Temple डिवाइस का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि आपके दिमाग के अंदर क्या हो रहा है। यह डिवाइस मस्तिष्क में रक्त प्रवाह यानी ब्लड फ्लो में होने वाले बदलावों और दिमाग में ऑक्सीजन के स्तर के साथ-साथ कॉग्निटिव लोड से जुड़े संकेतों को ट्रैक करता है। इसका उद्देश्य यूजर्स को यह समझने में मदद करना है कि स्ट्रेस, एक्सरसाइज और रिकवरी के दौरान उनका शरीर किस तरह प्रतिक्रिया करता है।
टेम्पल के पहले बैच की कीमत 85,000 रुपये होगी। यह वियरेबल छह कलर ऑप्शन में आएगा। इसमें ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक मिरर, रियल जेड, डीप ब्लू और पर्पल फंक शामिल है। हालांकि, अगर आप कुछ अलग चाहते हैं तो रियल जेड, डीप ब्लू और पर्पल फंक लिमिटेड-एडिशन भी उपलब्ध हैं।

