YellowDots Talent DPI: देश के युवाओं के लिए शिक्षा, AI स्किल्स और करियर के अवसरों को आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital Public Infrastructure (Talent DPI) को अब देशभर में LIVE कर दिया गया है। Ghaziabad और Visakhapatnam में पायलट प्रोजेक्ट के बाद शुरू हुई यह पहल युवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई जरूरी सेवाएं मुफ्त उपलब्ध करा रही है।
इस पहल को गांधी जयंती के मौके पर mySATHI Foundation, Career Launcher, FERMI और IIT खड़गपुर के consortium ने लॉन्च किया है, जबकि EkStep Foundation इसे दिशा देने और विकसित करने में सहयोग कर रहा है।
एक प्लेटफॉर्म पर तीन बड़ी सुविधाएं
YellowDots के जरिए युवाओं को मुख्य रूप से तीन सेवाएं मुफ्त मिलेंगी। पहली सुविधा competitive exams की तैयारी के लिए coaching है, जिसे Career Launcher की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है।
दूसरी सुविधा Personal AI Tutor है। IIT खड़गपुर ने FERMI AI के सहयोग से National Digital Library of India के माध्यम से इसे तैयार किया है। यह AI आधारित ट्यूटर छात्रों की सीखने की गति और जरूरत के हिसाब से व्यक्तिगत सहायता देने के लिए डिजाइन किया गया है।
तीसरी सुविधा AI Proficiency Certificate है, जिसे IIT खड़गपुर ने डिजाइन और अवॉर्ड किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को AI क्षेत्र में एक ऐसा job-oriented credential उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी employability को मजबूती मिल सके।
शहर नहीं, टैलेंट बनेगा पहचान
YellowDots का लक्ष्य डिजिटल माध्यम से युवाओं को शिक्षा, स्किल्स और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। पहल के तहत कोशिश की जा रही है कि किसी छात्र की संभावनाएं उसके शहर, संसाधनों या निजी संपर्कों तक सीमित न रहें।
mySATHI Foundation के Chairman R. Subrahmanyam के मुताबिक, इस पहल का मकसद preparation और opportunities तक पहुंच को ज्यादा समान बनाना है, ताकि छोटे शहरों और दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्र भी बेहतर अवसरों तक पहुंच बना सकें।
AI Skills पर खास फोकस
आज अलग-अलग क्षेत्रों में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में YellowDots के जरिए AI proficiency को युवाओं की employability से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। IIT खड़गपुर का कहना है कि certificate को academic standards और employers के भरोसे, दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
आगे जिले-दर-जिले विस्तार की तैयारी
YellowDots को बड़े Talent DPI की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। योजना के तहत आने वाले समय में इसे district-by-district विस्तार देने की तैयारी है। Schools, colleges, universities, CSR programmes और education, skills तथा employment क्षेत्र में काम करने वाले non-profits भी इन सेवाओं का इस्तेमाल अपने students और beneficiaries के लिए कर सकेंगे।
इस initiative में mySATHI Foundation, Career Launcher, IIT खड़गपुर, Head Held High Foundation, National Digital Library of India और कई start-ups शामिल हैं। EkStep Foundation परियोजना को guide और shape कर रहा है।
YellowDots पर सेवाएं उपलब्ध हैं: https://yellowdots.ai/

