UP IPS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत कई जिलों में पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ समेत कई जगहों पर नई तैनाती की गई है।
बड़े अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
तबादला आदेश के मुताबिक ए. सतीश गणेश को ADG ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव ADG तकनीकी सेवाएं के पद पर बने रहेंगे और उन्हें ADG अपराध का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
यशवीर सिंह को बस्ती से हटाकर जौनपुर का SP बनाया गया है। वहीं जौनपुर के SP कुंवर अनुपम सिंह को PAC मुख्यालय भेजा गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP रहीं रवीना त्यागी अब बाराबंकी की SP होंगी।
बस्ती, बलिया और मुजफ्फरनगर में भी बदलाव
ओमवीर सिंह को बलिया से हटाकर बस्ती का SP नियुक्त किया गया है। बलिया की कमान अब ईराज राजा संभालेंगे, जो इससे पहले गाजीपुर के SP थे। गाजीपुर में अब विनय कुमार सिंह को SP बनाया गया है।
मुजफ्फरनगर के SSP संजय कुमार को 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज में सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का SSP नियुक्त किया गया है।
हापुड़, मऊ और बागपत में भी नए कप्तान
कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ SP के पद से हटाकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में DCP बनाया गया है। हापुड़ की जिम्मेदारी अब मधुवन कुमार सिंह संभालेंगे।
मऊ के SP कमलेश बहादुर को पुलिस मुख्यालय में लोक शिकायत की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का SP बनाया गया है। वहीं पूर्णेंदु सिंह को बागपत का नया SP नियुक्त किया गया है।
ये भी हुए ट्रांसफर
अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP, चिराग जैन को SP नगर बरेली, मानस पारीक को SP नगर आजमगढ़ और सुरेश चंद्र रावत को SP जालौन की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा आलोक राज नारायण को ASP मथुरा और सुरेश चंद्र रावत को जालौन में नई तैनाती दी गई है। कुल मिलाकर आदेश में 20 IPS अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है।
20 IPS अधिकारियों की नई तैनाती
- अधिकारी नई जिम्मेदारी
- ए. सतीश गणेश ADG ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा
- भगवान एस. श्रीवास्तव ADG तकनीकी सेवाएं, साथ में ADG अपराध का अतिरिक्त प्रभार
- यशवीर सिंह SP जौनपुर
- कुंवर अनुपम सिंह SP, PAC मुख्यालय
- रवीना त्यागी SP बाराबंकी
- संजय कुमार सेनानायक, 04वीं वाहिनी PAC प्रयागराज
- ओमवीर सिंह SP बस्ती
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह DCP प्रयागराज
- कमलेश बहादुर SP लोक शिकायत, पुलिस मुख्यालय
- ईराज राजा SP बलिया
- अर्पित विजयवर्गीय DCP लखनऊ
- सर्वेश कुमार मिश्रा SP मऊ
- विनय कुमार सिंह SP गाजीपुर
- सूरज कुमार राय SSP मुजफ्फरनगर
- चिराग जैन SP नगर बरेली
- आलोक राज नारायण ASP मथुरा
- पूर्णेंदु सिंह SP बागपत
- मधुवन कुमार सिंह SP हापुड़
- सुरेश चंद्र रावत SP जालौन
- मानस पारीक SP नगर आजमगढ़

