पुलिस को मिले चार गवाह ,बृजभूषण की बढ़ सकती है मुश्किलें !

0
164


न्यूज़ डेस्क 

पहलवानों का आंदोलन कब तक चलेगा यह कोई नहीं जनता। हालांकि पहलवानो के समर्थन में खड़े किसान नेताओं ने सरकार को 9 तारीख तक का समय दिया है और कहा है कि बीरजभूषण की गिरफ्तारी इस तारीख तक होनी चाहिए।  अगर ऐसा होता है तो किसान और खाप पंचायत आगे की रणनीति तैयार करेंगे और फिर इसकी पूरी जिम्मेदारी बीजेपी    संसद बृजभूषण की होगी।    
           उधर दूसरी तरफ जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक दिल्ली पुलिस को भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ चार अहम गवाह मिले हैं। इन गवाहों के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। इनके बयानों के बाद बृज भूषण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को बृजभूषण के खिलाफ चार गवाह मिले हैं। इन गवाहों ने बृजभूषण पर लगे आरोपों की पुष्टि की है। गवाहों में एक ओलिंपियन, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट, इंटरनेशनल रेफरी और स्टेट लेवल कोच शामिल है।     
    बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुल 125 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। यह चार लोग भी इन 125 गवाहों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन चार लोगों ने बृजभूषण के खिलाफ अपने बयान दर्ज कराए हैं। दिल्ली पुलिस आरोपों वाली जगह यानी चारों राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और कर्नाटक में इसकी जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपों की पुष्टि करने वाले गवाह ओलिंपियन और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट, दोनों महिला रेसलर हैं।
              पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन लोगों ने दिल्ली पुलिस की जांच टीम को बताया कि बृजभूषण के सेक्शुअल हैरेसमेंट के बारे में घटना के एक महीने बाद केस दर्ज कराने वाली महिला रेसलर्स ने उन्हें बताया था। शिकायत करने वालों में शामिल एक महिला पहलवान के कोच ने दिल्ली पुलिस की सिटी को बताया कि बृजभूषण के सेक्शुअल फेवर मांगने के बारे में घटना के छह घंटे बाद उन्हें फोन पर बताया गया था। अंतरराष्ट्रीय रेफरी ने कहा कि जब वे टूर्नामेंट के लिए इंडिया या विदेशों में जाते थे तो महिला रेसलर्स से उनकी इस परेशानी के बारे में सुनते थे।   
 उधर ,भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी मामलों में दिल्ली पुलिस ने जांच करीब-करीब पूरी कर ली है। पुलिस अब फाइनल रिपोर्ट तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।पुलिस ने खेल मंत्रालय की ओवर साइट कमेटी की रिपोर्ट को भी अपनी जांच में शामिल किया है। इस रिपोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज किया गया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जल्दी ही बड़ी बातें सामने आ सकती हैं। साथ ही यह कहा जा रहा है कि पॉक्सो की धारा भी हटाई जा सकती है। अब क्या कुछ होता है इसकी पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here