महिला आरक्षण बिल राजीव गांधी का सपना मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण: सोनिया गांधी

0
253

बीरेंद्र कुमार झा

संसद के इस विशेष सत्र को लेकर लंबे समय तक इसमें उठाए जाने वाले विषय वस्तु और पेश किए जाने वाले विधायक को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा। इसके बाद अलग-अलग दलों ने अलग-अलग तरीके से रणनीति तय करते हुए सदन में एक दूसरों को शिकस्त देने की योजना बनाई। कांग्रेस ने जहां मनमोहन सिंह सरकार में राज्य सभा में पारित महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस कार्य समिति में विचार कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर दबाव बनाने का एजेंडा तय किया, तो वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को पास कर कर इसे सदन में लाकर विपक्षियों के होश फाख्ता करने की योजना बना ली। ऐसे में जब कल कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने नई संसद भवन की लोकसभा में इसे पेश किया और आज इस पर चर्चा होने की बात कही तो सभी राजनीतिक दल वाले इस महिला आरक्षण विधेयक का लाभ उठाने में जुट गए।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर संभाला मोर्चा

संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है।महिला आरक्षण विधेयक पर आज लोकसभा में चर्चा हो रही है ।सरकार की तरफ से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बिल पर चर्चा की शुरुआत की। कांग्रेस पार्टी की तरफ से पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिल का समर्थन किया है। उन्होंने एससी और एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए भी उसमें आरक्षण देने की मांग की है। कांग्रेस के सहयोगी आरजेडी, जेडीयू और एसपी महिला आरक्षण के इस कोटा में भी कोटा की मांग कर रहे हैं। वे महिला आरक्षण बिल में एससीऔर एसटी के अलावा पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए भी विशेष कोटा देने की मांग कर रहे हैं।सोनिया गांधी ने उसका समर्थन किया है। अपने संक्षिप्त संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा कि यह बिल राजीव गांधी का सपना है और खुद मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है।

आज पूरे दिन भर होगी महिला आरक्षण विधेयक पर सदन में चर्चा

संसद में चल रहे विशेष सत्र में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल इस महिला आरक्षण बिल को स सदन में पेश किया था। इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने का प्रावधान है। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी थी ।महिला आरक्षण विधेयक पर अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि आज पूरे दिन इसपर चर्चा की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here