न्यूज़ डेस्क
करीब 12 वर्षों बाद भारतीय कुश्ती महासंघ को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। इस संघ पर अब तक बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कब्ज़ा था लेकिन पिछले काफी समय से वे रेसलर के निशाने पर रहे। शोषण के कई आरोप लगाए गए। उनपर एफआईआर भी दर्ज है और महिला पहलवान उनको सजा दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। आश्चर्य की बात है कि देश की नामी महला पहलवानो पर बृजभूषण शरण सिंह पर कई तरह के आरोप लगाए हैं लेकिन अभी तक न उनकी गिरफ्तारी हुई है और न ही वे संसद पद से ही हटे हैं। भारतीय राजनीति का यह अनोखा उदहारण है।
लेकिन खबर है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए चुनाव हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के मोहन यादव इस पद के लिए नॉमिनेशन भरने वाले हैं। खबर है कि सरकार भी यही चाहती है और बृजभूषण शरण सिंह भी ऐसा ही चाहते हैं। मोहन यादव के नाम पर खेल मंत्रालय और कुश्ती संघ में पहले काबिज रहे बृजभूषण के लोग, दोनों सहमत है। माना जा रहा है कि कुश्ती में हरियाणा के वर्चस्व को कम करने के लिए मोहन यादव के नाम पर सहमति बनी है। आज शाम तक किसी भी समय वो अन्य पदाधिकारियों के साथ नॉमिनेशन करेंगे। बता दें कि 12 अगस्त को संघ के होने वाले चुनाव के लिए आज सोमवार को नॉमिनेशन करने का आखिरी दिन है।
रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व चीफ सिंह हरियाणा के संबंध रखने वाले देवेद्र सिंह कादियान, अनीता और प्रेमचंद लोचब के नाम पर तैयार नहीं थे। वे चाहते थे कि उतराखंड कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष सतपाल सिंह या हरियाणा के अलावा किसी अन्य राज्यों के पास संघ की कमान जाए। सतपाल सिंह हमेशा से बृजभूषण सिंह के खासमखास माने जाते हैं। ऐसे में मंत्रालय और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारी नहीं चाहते थे कि बृजभूषण सिंह का कोई खास अध्यक्ष की कमान संभाले।
बृजभूषण सिंह ने सतपाल सिंह के नाम सहमति पर नहीं जताया उसके बाद ही मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष मोहन यादव के नाम को आगे बढ़ाया गया। मोहन यादव वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार में हायर एजुकेशन मिनिस्टर हैं। बृजभूषण सिंह के साथ उनका नाता काफी गहरा रहा है। पिछले महीने 27 जून को बृजभूषण सिंह इंदौर में मोहन यादव से मिले भी थे और उनसे अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा की भी की थी।
सूत्रों की मानें तो उनके नाम पर BJP हाईकमान ने भी हरी झंडी दिखा चुकी है। मोहन यादव अभी दिल्ली में ही हैं। आज कई पदाधिकारियों के साथ वो नॉमिनेशन भरेंगे। इसी बीच पूर्व चीफ सिंह ने दावा किया कि रविवार को उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में 25 राज्य इकाइयों में से 22 ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उनके उम्मीदवारों की घोषणा सोमवार को की जाएगी।

