हरियाणा के नूह में भगवा यात्रा पर हमले से भड़का सांप्रदायिक तनाव ,भारी फोर्स तैनात

0
146

बीरेंद्र कुमार झा

हरियाणा के नूह जिला में सोमवार को भगवा यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई ।रिपोर्ट के मुताबिक भगवा यात्रा जिला के नलहड़ महादेव मंदिर से निकालकर झंडा पार्क पहुंची तो मुस्लिम पक्ष के एक गुट ने पत्थरबाजी शुरू कर दी ।इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के लोग भी भड़क गए और जवाब में पत्थरबाजी की। यह हिंसा इतनी ज्यादा थी कि पुलिस वाले कम पड़ गए और कुछ देर के लिए वहां से पूरी तरह पीछे हट गए।फिर थोड़ी देर बाद जब वापस लौटी तो वहां बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई। स्थिति को संभालने के लिए कुछ समय के लिए यहां इंटरनेट भी बंद कर दिया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से नाराज होकर भगवा यात्रा पर की पत्थरबाजी

कहा जा रहा है कि नसीर और जुनैद की हत्या के मामले में आरोपी मोनू मानेसर ने एक वीडियो जारी किया था और मेवात आने की बात कही थी। उसने इस यात्रा में भी शामिल होने की बात कही थी। उसके इस वीडियो को लेकर ही कुछ लोग नाराज थे।यात्रा पर हमला करने के लिए अनलोगों के पहले से ही तैयार होने की बात भी कही जा रही है। पत्थरबाजी के अलावा फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है।ऐसे कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है ,जिसमें उपद्रवी बसों और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।

यहां पहले भी हुए हैं दंगे

इसी हिंसक झड़प में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।फिलहाल स्थिति संभली हुई है। लेकिन तनाव बरकरार है। गौरतलब है की गौ हत्या से जुड़े कई मामलों के चलते भी नूह में कई बार तनाव पैदा हो चुका है ।मुस्लिम बहुल हरियाणा के इस एकमात्र जिला में कई बार संप्रदायिक तनाव के हालात बनते रहे हैं।इसे राज्य का सबसे संवेदनशील जिला भी कहा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here