Homeदेशआखिर देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने दिल्ली का अंतरिम अध्यक्ष क्यों घोषित...

आखिर देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने दिल्ली का अंतरिम अध्यक्ष क्यों घोषित किया है ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है। देवेंद्र यादव दिल्ली विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हैं।

यह फैसला अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी ने लिया है। देवेंद्र यादव दिल्ली के बादली निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद वह ‘आप’ उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे।

कांग्रेस दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर अपना एतराज जताया है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों के चयन व कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर भी आपत्ति दर्ज की है।

गौरतलब है कि जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। लवली, कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को लेकर भी नाराज हैं। इससे पहले टिकट वितरण से नाराज होकर वर्ष 2017 में भी लवली ने इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।

अरविंदर सिंह लवली के अलावा हाल ही में संदीप दीक्षित और कन्हैया कुमार के बीच कांग्रेस की एक बैठक के दौरान काफी बहस हुई थी। इस बैठक में दिल्ली के प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद थे। वहीं, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज के साथ बैठक में पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान और प्रदेश इंचार्ज दीपक बावरिया के बीच भी भरी सभा में गंभीर कहा-सुनी हुई थी।

इसके बाद राजकुमार चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के नेताओं का भी मानना है कि टिकट बंटवारे के बाद हो रही इस तकरार के कारण दिल्ली कांग्रेस के कई नेता अलग-अलग गुट में बंट गए हैं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल सिंह के मुताबिक अरविंदर सिंह लवली ने जो काम किया है, वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिस तरीके से सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश खुमानी ने भाजपा से सांठगांठ करके भाजपा को वॉकओवर दिया, उसी तरीके से भाजपा से मिलीभगत करके लवली ने ये काम किया है। मैं अपने नेता और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से निवेदन करता हूं कि तत्काल प्रभाव से अरविंदर सिंह लवली को पार्टी से निष्कासित किया जाए।

Latest articles

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...

हरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने बनाया रेवाड़ी से उम्मीदवार 

न्यूज़ डेस्क राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस...

More like this

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...