Homeदेशमहाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

Published on

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावन कुल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।बीजेपी की विधानसभा चुनाव योजना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र भर में 21 नेता अलग-अलग समितियों का हिस्सा होंगे।सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

चंद्रशेखर बावन कुल ने कहा कि महायुति के लिए बीजेपी की योजना बूथ स्तर तक प्रबंधन की है।केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव भी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।हमने नितिन गडकरी से चुनाव प्रचार के लिए पूरा समय देने का अनुरोध किया और उन्होंने सहमति दे दी है।महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में बीजेपी के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घटक हैं।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी तगड़ा झटका खा चुकी है।इसको देखते हुए बीजेपी इस बार विधानसभा चुनावों में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। कुछ ही सप्ताह में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।उससे पहले ही बीजेपी ने चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी हैं।इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावन कुले और राज्य के अन्य नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावन कुले ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा गया है।बावन कुले ने कहा कि गडकरी को महाराष्ट्र की जनता से बहुत प्यार है। उन्होंने हमेशा अपनी काबिलियत साबित की है।वे हमेशा हमारी कोर टीम और राज्य मामलों की निगरानी करने वाले संसदीय बोर्ड का हिस्सा रहे हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी ने नागपुर सीट पर कांग्रेस के विवेक ठाकरे के खिलाफ लगभग 25 रैलियां की थी।उन्होंने 1,37,000 वोटों से जीत दर्ज की थी, उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल को मुख्य समन्वयक बनाया जाएगा।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...