Homeदेशहरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने...

हरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने बनाया रेवाड़ी से उम्मीदवार 

Published on

न्यूज़ डेस्क
 राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राव को रेवाड़ी से मैदान में उतारा है। वो इस सीट से मौजूदा विधायक हैं. रेवाड़ी सीट चिरंजीव राव के परिवार का गढ़ माना जाता है। 

चिरंजीव राव की लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव से शादी हुई है जो कैप्टन अजय सिंह यादव के पुत्र हैं। अजय सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। वो फिलहाल ओबीसी कांग्रेस के चेयरमैन के पद पर हैं। हरियाणा सरकार में वित्त, राजस्व, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, जेल, बिजली, वन और सामाजिक कल्याण मंत्री के पद पर भी वे रह चुके हैं। 

कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने के बाद चिरंजीव राव ने कहा कि मैं लोगों के बीच जाता हूं और उनकी समस्याओं से भली-भांति परिचित हूं। वर्तमान में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में नहीं हैं।  लेकिन यदि जनता का आशीर्वाद रहा तो हम सत्ता में भी आएंगे। जनता के सारे रुके हुए काम पूरे होंगे। 

कांग्रेस की पहली सूची जारी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना और राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने इसराना सीट (सुरक्षित) से बलबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सिंह इसराना सीट से मौजूदा विधायक हैं. कांग्रेस ने अपने सभी 28 विधायकों को फिर से टिकट दिया है। 

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this