Homeदेशआखिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना क्यों साधा...

आखिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना क्यों साधा ?

Published on

न्यूज़ डेस्क

बिहार की यात्रा पर गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर चीज को राजनीतिक चश्मे से ही देखते हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर भी अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। यह सब अच्छी बात नहीं है। धनकड़ ने बिहार की यात्रा पर नालंदा विश्व विद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों से बात करते हुए ये बाते कही है। हालांकि उन्होंने किसी भी नेता नहीं लिया लेकिन जानकार कह रहे हैं कि उपराष्ट्रपति का यह इशारा गहलोत की तरफ ही था।
उपराष्ट्रपति ने कहा, “यह चिंतन, मंथन और चिंता का विषय है कि कुछ लोग संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। राजनीतिक चश्मा पहन कर। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, यह आचरण हमारी सांस्कृतिक धरोहर के विपरीत है।”
उपराष्ट्रपति ने आगे कहा, “जो व्यक्ति जितने बड़े पद पर है, उसका आचरण भी उतना ही मर्यादित होना चाहिए। राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कोई भी टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है। ” धनखड़ ने कहा, “जब संवैधानिक संस्थाओं की बात आती है तो मैं सभी से जिम्मेदार होने का आह्वान करता हूं। हमें केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए संवैधानिक पदाधिकारियों को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
बता दें कि हाल ही में अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति के राजस्थान दौरे को लेकर सवाल उठाया था. सीएम गहलोत ने कहा था, “इस साल प्रधानमंत्री 9 बार यहां आए। हमने उनका स्वागत किया. उपराष्ट्रपति भी अप-डाउन कर रहे हैं। चाहे गवर्नर हो या उपराष्ट्रपति हम सबका सम्मान करते हैं, लेकिन वह (उपराष्ट्रपति) बार-बार यहां आ रहे हैं। इसका कोई मतलब नहीं है। “
सीएम गहलोत ने कहा, ” राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं। आप बार-बार यहां आ रहे हैं। लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे। सरकार कोई भी हो, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए। मैं ऐसे मामलों में राजनीतिक भेदभाव नहीं करता, लेकिन अब उपराष्ट्रपति बार-बार आ रहे हैं।उन्होंने इस महीने 5 बार का दौरा किया। ”

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this