Homeदेशबाराबंकी से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार उपेंद्र रावत ने चुनाव लड़ने से...

बाराबंकी से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार उपेंद्र रावत ने चुनाव लड़ने से क्यों किया इंकार !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
यूपी बाराबंकी से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार उपेंद्र रावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उनके खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बाराबंकी में बीजेपी की परेशानी बढ़ गई है। अब उपेंद्र रावत ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की। इसके साथ ही उपेंद्र रावत ने निर्दोष साबित होने तक सार्वजनिक जीवन में कोई भी चुनाव नहीं लड़ने का भी ऐलान किया है।           

उपेंद्र सिंह रावत अभी बाराबंकी सीट से बीजेपी के सांसद हैं और उन्हें पार्टी की तरफ से फिर से यहीं से उम्मीदवार बनाया गया था। उपेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को अपने पोस्ट में लिखा, ”मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है, जो डीपफेक एआई तकनीक द्वारा जनरेटेड है, जिसकी एफआईआर मैंने दर्ज करा दी है। इसके संदर्भ में मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवाई जाए। जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।”

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से जारी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उपेंद्र रावत का भी नाम शामिल है। उन्हें बाराबंकी से पार्टी ने उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। लेकिन, नाम की घोषणा होने के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उनका एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए। सांसद प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत ने इस कथित अश्लील वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

 इससे पहले भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बीजेपी को झटका देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था। लेकिन, पवन सिंह ने टिकट के ऐलान के 24 घंटे के अंदर ही चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया।

Latest articles

समीर वानखेड़े प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, केंद्र की चुनौती खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर...

मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा,

बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन...

बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! आपके फोन में घुस रहा है नया सुपर-वायरस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि...

रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

कई लोगों को अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द रहने की समस्या होती है।...

More like this