Homeदेशमध्यप्रदेश में राहुल गाँधी ने किया शिवराज सरकार पर हमला ,कहा -एमपी ...

मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी ने किया शिवराज सरकार पर हमला ,कहा -एमपी  देश में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर!

Published on


न्यूज़ डेस्क 

मध्यप्रदेश के शाजापुर के पोलायकला में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने शिवराज सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि यह प्रदेश देश में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राहुल ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ गाँधी जी और दूसरी तरफ गोडसे की विचारधारा है। एक तरफ कांग्रेस है और दूसरी तरफ आरएसएस है। एक तरफ नफरत और एक तरफ मोहब्बत है।   

                राहुल गाँधी ने कहा कि  यह लोग जहां जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं। मध्य प्रदेश में किसान, युवा इनसे नफरत करने लगा है। इन लोगों ने जो जनता के साथ किया, वह अब जनता उनके साथ कर रही है। इस वजह से हमने यह सात जन आक्रोश यात्राएं मध्य प्रदेश में निकाली हैं। इससे पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले थे। मध्य प्रदेश में लगभग 370 किमी हमारी यात्रा चली थी। किसानों, युवाओं, माता-बहनों से मिले। मुझे सिर्फ दो-तीन बातें कही। मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है। जितना भ्रष्टाचार बीजेपी के लोगों ने मध्य प्रदेश में किया है, पूरे देश में नहीं किया है। बच्चों के फंड्स, मिड-डे मील के फंड्स, स्कूल यूनीफॉर्म के फंड्स चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में बीजेपी ने पैसा चोरी किया। व्यापमं स्कैम को आप सब जानते हैं। एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। सीट्स बेची जाती है। पेपर लीक किए जाते हैं। यह इनका राज है।
                   इस विशाल जनसभा  को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि चुनावी बेला में शिवराज सिंह चौहान की झूठ की और घोषणा की मशीन डबल स्पीड पर चल रही है। यह आपके सामने तस्वीर है। यह लोग यात्रा निकाल रहे हैं। इन्होंने पंचायत से मंत्रालय तक 50 प्रतिशत कमीशन की मशीन चलाई है। उन्हें तो रेट कार्ड की यात्रा निकालना चाहिए। भाजपा का समय आ गया है। मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने तय कर लिया है कि शिवराज सिहं को प्यार से रवाना करेंगे। भाजपा के पास सिर्फ पुलिस, पैसा और प्रशासन है। याद रखियेगा कि कल के बाद परसो भी आता है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह चुनाव दो महीने में हमारे सामने है। यह उम्मीदवार या पार्टी का चुनाव नहीं है। यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। आप सब लोग सच्चाई का साथ देंगे।
                         कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने पोलायकलां में जनसभा की शुरुआत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा है। नवंबर में चुनाव होंगे। कमर कस लीजिए। भाजपा हर तरह का हथकंडा अपनाएगी और भ्रमित करेगी। लोगों को गुमराह करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सात सांसदों को चुनावों में उतारा है। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। उन्हें डर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कहना चाहती हूं कि आप भी चुनाव लड़ लीजिए। कांग्रेस के विधायक और उम्मीदवार आपको भी धूल चटा देंगे। इंदौर में संजय शुक्ला के सामने कैलाश विजयवर्गीय को उतारा है। मैं दावे के साथ कहती हूं कि संजय शुक्ला निश्चित तौर पर कैलाश विजयवर्गीय को पटखनी देंगे।

Latest articles

फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा;

डॉक्टरों ने एक बुज़ुर्ग मरीज में लिवर कैंसर का सफल इलाज कर एक अहम...

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...

More like this

फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा;

डॉक्टरों ने एक बुज़ुर्ग मरीज में लिवर कैंसर का सफल इलाज कर एक अहम...

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...