Homeदेशजब संसद में एक साथ नजर आएगी डिम्पल और अखिलेश यादव की...

जब संसद में एक साथ नजर आएगी डिम्पल और अखिलेश यादव की जोड़ी !

Published on

न्यूज़ डेस्क
इस बार संसद के भीतर पति -पत्नी की जोड़ी दिखाई पड़ेगी। मैनपुरी से डिम्पल यादव चुनाव जीतकर संसद पहुँच रही हैं जबकि उनके पति और सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव जीतकर संसद पहुँच रहे हैं।

मैनपुरी से डिंपल यादव ने 2,21,639 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है तो अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से 1,70,922 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। यह भी एक अलग तरह का रिकॉर्ड है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान जब दोनों सदन में मौजूद रहेंगे तो सभी की निगाहें उन पर रहेंगी।

पिछले लोकसभा चुनाव में दोनों सदस्य रहे, लेकिन साथ निर्वाचित नहीं हुए थे। 2019 के चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़कर जीते, जबकि डिंपल कन्नौज से नहीं जीत सकी थीं। हालांकि, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर हुए उप चुनाव को जीतकर डिंपल सदन में पहुंचीं।

इसके पहले ही अखिलेश मैनपुरी की ही करहल सीट से विधायक निर्वाचित हो गए थे। नतीजों के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के करीब 10 महीने बाद डिंपल उप चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं। इस तरह 17वीं लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होकर भी साथ में सदस्य नहीं रहें थे।

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this