लैपटॉप पर पानी या कोई भी लिक्विड गिरना उसके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में ज्यादातर लोग घबराकर तुरंत लैपटॉप को ऑन करके देखते हैं कि वह ठीक से काम कर रहा है या नहीं। यह उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। क्योंकि इससे शॉर्ट-सर्किट होकर लैपटॉप पूरी तरह खराब हो सकता है और उसकी वारंटी भी खत्म हो सकती है। अगर लैपटॉप पर पानी या फिर थोड़ा लिक्विड गिरा है तो उसे सूखने में आमतौर पर ज्यादा समय नहीं लगता है। लेकिन ज्यादा भींग जाने पर लैपटॉप को पूरी तरह सूखने या यूं कहें कि ठीक होने में समय लगता है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
BGR की एक रिपोर्ट के अनुसार, केवल कुछ बूंदों गिर जाने पर लैपटॉप एक दिन में पूरी तरह सूख जाता है।
हालांकि, ज्यादा भीग जाने पर इसे सूखने के लिए लगभग तीन या चार दिन चाहिए होते हैं।
अगर आप लैपटॉप को पूरी तरह से सूखा देते हैं और फिर इसे गर्म, सूखी जगह पर रख देते हैं तो उसके ठीक होने के चांस ज्यादा होते हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ Reddit यूजर्स भी इस सुझाव से सहमत हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लिक्विड को साफ करने और सुखाने के बाद लैपटॉप को ठीक से काम करने में लगभग दो से तीन दिन लग सकते हैं। हालांकि, यूजर्स सलाह देते हैं कि घबराएं नहीं, क्योंकि इससे समस्या और बढ़ सकती है। एक यूजर का कहना है कि लोग आमतौर पर घबरा जाते हैं और देखते हैं कि लैपटॉप अभी भी काम करता है या नहीं, लेकिन इसे चालू करने से वे लैपटॉप को शॉर्ट-सर्किट कर देते हैं।
चार्ज करने से पहले लैपटॉप को हवा में सूखने के लिए छोड़ने से पहले, उसे अच्छी तरह से साफ करना और जितना हो सके नमी हटाना जरूरी है।
iPhone या दूसरे छोटे डिवाइस की तरह, इसे दोबारा चार्ज करने से पहले इसके पूरी तरह सूखने का इंतजार करना चाहिए।
चार्जर हटाने के बाद, अगर लैपटॉप चालू है तो उसे बंद कर दें। इसे उल्टा करें और बचा हुआ लिक्विड निकालें।हो सके, तो लैपटॉप की बैटरी निकाल दें।
Reddit के यूजर्स ने लोगों को सलाह दी है कि लैपटॉप पर कुछ भी गिरने के बाद उसे जरूर साफ करना चाहिए।

