Homeदेशजब मुखर्जी नगर पहुंचे राहुल , यूपीएससी एस्पिरेंट्स से पूछा कैसी चल...

जब मुखर्जी नगर पहुंचे राहुल , यूपीएससी एस्पिरेंट्स से पूछा कैसी चल रही है तैयारियां ?

Published on

न्यूज डेस्क
राहुल गांधी का युवा संवाद जारी है । गुरुवार को गुजरात की सत्र अदालत ने जहां उनकी मानहानि वाली अपील को खारिज किया वही दूसरी ओर शाम को वे दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में पहुंच कर बड़ी संख्या में इन युवाओं से मुलाकात कि जो यूपीएससी और एसएससी की तैयारी का रहे हैं । पूरा मुखर्जी नगर बीते शाम को राहुल के पहुंचने के बाद भीड़ में बदला गया ।बड़ी संख्या में युवाओं ने उनसे मुलाकात की और देश समस्या पर चर्चा भी की । राहुल का यज्ञ जनसंपर्क अभियान एक अलग तरीके का रहा । वे गुरुवार को अचानक दिल्ली के मुखर्जी नगर पहुंचे और यूपीएससी की तैयारियां कर रहे छात्रों के बीच बैठे। चाय की चुस्कियों के बीच उन्होंने पूछा- कैसी तैयारी चल रही है।

राहुल गांधी सड़क किनारे ही इन युवाओं के साथ बैठ गए। काफी देर की बातचीत में छात्रों ने राहुल गांधी के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी से जुड़े अनुभव साझा किए। राहुल गांधी ने छात्रों से और छात्रों ने राहुल गांधी से कई सवाल पूछे। राहुल गांधी के साथ इस दौरान प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा भी मौजूद थे।

राहुल गांधी का इस तरह से लोगों से मिलना सुर्ख़ियों में है। राहुल गांधी हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के बाद दिल्ली लौटे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस पूरे जोर शोर से चुनाव लड़ रही है। और, कांग्रेस का दावा है कि वह कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। कर्नाटक में राहुल गांधी सामाजिक न्याय की बात करते हुए जाति जनगणना की मांग की है। छात्रों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से और छात्रों ने राहुल गांधी से कई सवाल पूछे।

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही राहुल गांधी कई मौकों पर आम लोगों, युवाओं, छात्रों और समाज के अन्य तबकों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अभी मंगलवार शाम को ही राहुल गांधी अचानक दिल्ली के बंगाली मार्केट और पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे थे। उन्होंने बंगाली मार्केट में गोलगप्पे का लुत्फ उठाया तो जामा मस्जिद इलाके में तरबूज और मुहब्बत का शर्बत पिया। उनसे मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...