सिर्फ गपशप के लिए नहीं है WhatsApp, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

0
4

क्या आप भी WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज भेजने, कॉल करने या ऑडियो भेजने के लिए करते हैं? अगर ऐसा है, तो आप WhatsApp की असल शक्तियों का इस्तेमाल तो फिलहाल कर ही नहीं रहे। दरअसल आप चाहें, तो WhatsApp को ऊपर बताए बेसिक कामों के अलावा 5 अलग-अलग और कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आप WhatsApp का बेहतर तरह से इस्तेमाल कर पाएंगे बल्कि आपक अलग से कई ऐप्स इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं रहेगी।
बता दें कि इन कामों में UPI पेमेंट्स करना, 2GB तक की फाइल्स को भेजना या सेव करके रखना, AI का इस्तेमाल करना, खुद को अप-टू-डेट रखने के लिए ऑफिशियल चैनल्स को फॉलो करना और पर्सनल नोट्स बनाना आदि शामिल है।

अगर आप WhatsApp के रहते हुए दूसरे पेमेंट ऐप्स भी इस्तेमाल करते हैं, तो आप सिर्फ अपने फोन की स्टोरेज को बर्बाद कर रहे हैं। दरअसल WhatsApp पर पेमेंट्स फीचर को आए लंबा अरसा हो गया है और इसे सेटिंग्स में जाकर आसानी से सेटअप कर सकते हैं।

इसके बाद आपको WhatsApp की होम स्क्रीन पर ही सबसे ऊपर कैमरा का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप किसी भी QR कोड को स्कैन और पेमेंट कर पाएंगे। इस तरह आप अपने WhatsApp से सिर्फ बातचीत के अलावा पेमेंट्स का काम भी ले सकते हैं।

अलग से पेमेंट ऐप की तरह ही WhatsApp के रहते आपको अलग से AI ऐप को इंस्टॉल करने की जरूरत भी नहीं रह जाती। ऐसा इसलिए क्योंकि अब WhatsApp पर Meta AI का सपोर्ट मिल जाता है।
आप WhatsApp पर Meta को सर्च करके चैटिंग करते हुए AI का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप जानकारी ले सकते हैं, ईमेल या रिज्यूमे ड्राफ्ट करवा सकते हैं, कोडिंग से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं या फिर सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देकर रियलिस्टिक तस्वीरें जेनरेट करवा सकते हैं।
इस तरह WhatsApp आपके लिए अलग से AI ऐप को इंस्टॉल करने और फोन की स्टोरेज को वेस्ट करने के झंझट को भी खत्म करता है।
WhatsApp को आप एक ठीक-ठीक क्लाउड स्टोरेज के तौर पर या किसी को 2GB तक की हैवी फाइल भेजने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल WhatsApp 2GB तक की हैवी फाइल्स को अब सपोर्ट करता है। आप इसकी मदद से किसी को हैवी फाइल तो भेज ही सकते हैं साथ ही सिर्फ खुद को शामिल करते हुए एक ग्रुप बनाकर उसमें अपने पर्सनल काम की फाइलें या फोटो वीडियो भी सेव रख सकते हैं।फोटो वीडियो के मामले में आपको HD क्वालिटी या फाइल फॉर्मेट में ओरिजनल रेजोल्यूशन में फोटो-वीडियो सेव रखने का ऑप्शन भी मिल जाता है। इस तरह आप WhatsApp को क्लाउड स्टोरेज की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कई लोग अप-टू-डेट रहने के लिए फोन में कई न्यूज़ ऐप्स रखते हैं जबकि आप यही काम WhatsApp पर कर सकते हैं। इसके लिए आप WhatsApp का चैनल फीचर इस्तेमाल करें। इसकी मदद से आप अपने पसंद के विषयों से जुड़े चैनल या रोजमर्रा की खबरें देने वाले मेन स्ट्रीम न्यूज पोर्ट्ल्स के चैनल भी फॉलो कर सकते हैं। इन चैनल्स पर आपको समय-समय पर अपने पसंदीदा विषय से जुड़े अपडेट्स और ताजा खबरों के लिंक मिलते रहेंगे। इस तरह आपको WhatsApp के रहते फोन में अलग से न्यूज़ ऐप्स भी रखने की ज़रूरत नहीं रहती।

WhatsApp का इस्तेमाल आप नोट्स ऐप के तौर पर भी कर सकते हैं। इसकी खासियत रहेगी कि आप इसमें टेक्सट के तौर पर, ऑडियो के तौर पर या फिर वीडियो के तौर पर भी नोट्स बना सकते हैं।
ऐसे फीचर्स ज्यादातर पेड नोट्स ऐप में मिलते हैं और वहीं WhatsApp को नोट्स ऐप की तरह इस्तेमाल करते हुए आपको कोई पैसा भी खर्च करने की जरूरत नहीं रहती।
आप WhatsApp पर एक नया ग्रुप बनाएं और उसमें अपने अलावा किसी को भी सेव न करें। इस ग्रुप को आप नोट्स नाम दे सकते हैं और वैसा ही आइकन भी लगा सकते हैं। इसके बाद भले आप इसे WhatsApp के इनबिल्ट फीचर से लॉक भी रख सकते हैं। इस तरह आपको WhatsApp के अंदर ही एक नोट्स ऐप मिल जाएगी।
इस ग्रुप में आप टेक्स्ट के तौर पर या वीडियो और ऑडियो के तौर पर जरूरी बातों को नोट कर सकेंगे और यह नोट्स आप कभी खोएंगे भी नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here