शोर-शराबे में भी WhatsApp कॉल्स होंगी क्लियर, आ रहा Noise Cancellation फीचर

0
20

WhatsApp जल्द ही आपके वॉइस और वीडियो कॉल्स को और भी क्लियर बनाने वाला है। दरअसल WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के इस मैसेजिंग ऐप ने कुछ Android बीटा यूजर्स के लिए कॉल्स में बिल्ट-इन नॉइज कैंसलेशन (Noise Cancellation) टेस्ट करना शुरू कर दिया है।यानी अब आप शोर-शराबे वाले माहौल में भी आसानी से बात कर पाएंगे।आइए डिटेल में जानते हैं ये फीचर कैसे काम करता है और क्यों ये जरूरी है।

WhatsApp का नॉइज कैंसलेशन फीचर फालतू की बैकग्राउंड आवाजों को पहचानकर उन्हें फिल्टर कर देता है, ताकि आपकी आवाज बिल्कुल साफ और क्रिस्प सुनाई दे।गौतकब है कि यह सब रियल टाइम में होता है।कुछ बीटा यूजर्स कॉलिंग मेनू में नया ऑप्शन देख सकते हैं, जिससे आप नॉइज रिडक्शन को मैनेज कर सकते हैं।आमतौर पर ये फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है।

इसमें एक बात का आपको ध्यान रखना होगा।आपकी आवाज सामने वाले को जरूर क्लियर लगेगी, लेकिन अगर दूसरी तरफ वाला यूजर भी फीचर इस्तेमाल नहीं कर रहा, तो आपको खुद सुनाई जाने वाली आवाज उतनी साफनहीं लगेगी।

WhatsApp का नया नॉइज कैंसलेशन फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का है, जो अक्सर शोर-शराबे वाले जगहों से कॉल करते हैं।अब कॉल के दौरान बैकग्राउंड की गड़बड़ आवाज आपको परेशान नहीं करेगी। अगर कभी आपको लगे कि ये फीचर आपकी कॉल ऑडियो को बदल रहा है, तो आप इसे कभी भी आसानी से ऑफ कर सकते हैं।
अभी यह फीचर सिर्फ कुछ एंड्रायड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन जैसे ही WhatsApp नए फीचर्स धीरे-धीरे सभी तक पहुंचता है, आने वाले हफ्तों में और लोग इसका फायदा ले पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here