Homeदेशसमाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में तय किए उम्मीदवार, तोआम आदमी पार्टी बिहार...

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में तय किए उम्मीदवार, तोआम आदमी पार्टी बिहार में हो रही तैयार ,क्या विपक्षी गठबंधन इंडिया में होगी तकरार

Published on

- Advertisement -

बीरेंद्र कुमार झा

विपक्षी राजनीतिक दलों के गठबंधन इंडिया को 2024 के लोकसभा चुनाव तो क्या वर्ष 2023 के अंत तक में 5 राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही इसके साथी झटका देते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में दो और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है,तो वही खबर यह भी आ रही है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ने का मन बना रही है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर जमीन तैयार करने में क्षेत्रीय पार्टियां अभी से ही जुट गई है।

समाजवादी पार्टी

एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को एमपी के दोहनी और चितरंगी विधान सभा सीट से क्रमशः विश्वनाथ सिंह गौड़ और श्रवण कुमार सिंह गौड़ की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है।एसपी ने बीते बुधवार को मेहगांव, भांडेर निवाड़ी और राजनगर सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे।कहा जा रहा है कि एसपी यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही को चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

एसपी के एमपी प्रमुख रामायण सिंह पटेल ने कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं से इनकार कर दिया है ।पटेल ने कहा कि किसी भी राज्य में गठबंधन के बारे में निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाता है, लेकिन अभी तक हमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में इस तरह की गठबंधन की कोई संभावना नहीं दिख रही है।हालांकि इस मामले में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ही अंतिम निर्णय लेंगे।

बातों को आगे बढ़ते हुए रामायण सिंह पटेल ने कहा की अखिलेश यादव जी ने हमें पूरे राज्य में चुनाव लड़ने के लिए कहा है। अन्य सीटों के लिए भी संभावित उम्मीदवारों के नाम शीर्ष नेतृत्व को भेजे गए हैं। हमारे अन्य उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।जहां तक इंडिया गठबंधन की बात है तो यह लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हुआ है और विधानसभा चुनाव में असरदार नहीं है।ऐसे में आगामी 5 राज्यों की विधानसभा चुनाव में एसपी अपने पसंद की विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए आजाद है।

कांग्रेस को झटका

गौरतलब है कि एसपी का यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जबकि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के घोसी उपचुनाव में एसपी के विरुद्ध अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय किया है। साथ ही कांग्रेस ने एसपी को समर्थन देने की बात भी कही है।इसके बावजूद एसपी ने एमपी में जिन 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतरने का फैसला किया है,उसमें से तीन पर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी।

हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि एमपी में एसपी का प्रभाव नहीं के बराबर है। ऐसे में यहां कांग्रेस की सीधी लड़ाई बीजेपी से है। इंडिया गठबंधन 2024 के लिए तैयार हुआ है।अगर एसपी भाजपा के साथ नहीं जा रही है तो उसके विधानसभा चुनाव लड़ने से कांग्रेस को यहां कोई परेशानी नहीं है।

बिहार में आप तैयार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी महासचिव संदीप पाठक ने बिहार आम आदमी पार्टी के नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की थी।राज्य में 2025 में विधानसभा चुनाव होना हैं।बैठक के दौरान पाठक ने बिहार में आम आदमी पार्टी की इकाई को मजबूत करने की बात पर जोर दिया है। पाठक ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि गंदी राजनीति की चलते प्रदेश आगे नहीं आ पाया है।आप बिहार में चुनाव लड़ेंगी,लेकिन चुनाव लड़ने के लिए पहले संगठन को मजबूत होना चाहिए।

उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए पार्टी नेताओं से हर गांव में समितियां बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह पार्टी तय करेगी कि चुनाव कब लड़ना है। हम बिहार में सीधे चुनाव नहीं लड़ सकते।इसके लिए हमें पहले संगठन को मजबूत करना होगा। हमें हर गांव में अपनी खुद की समितियां बनानी होगी। हमें संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए अभी से ही काम करना होगा। संगठन के मजबूत होने के बाद हम चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।

 

Latest articles

महिला आरक्षण बिल : राहुल गाँधी ने कहा देश को गुमराह करने की कोशिश ,सरकार यह कानून अभी से लागू करे 

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस अभी पूरे फॉर्म में है। वह किसी भी बात को अब कहने...

लैंड फॉर जॉब केस : चार अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट में हाजिर होंगे लालू -तेजस्वी !

अखिलेश अखिल वैसे तो राजद सुप्रीमो लालू यादव की परेशानी तो वर्षों से चल रही...

अनुसूचित जाति के आरक्षण के भीतर कोटे में होगा कोटा, सरकार कर सकती है विचार

बीरेंद्र कुमार झा मोदी सरकार कोटा के अंदर कोटा को लेकर विचार कर रही है।...

14 दिनों की रात के बाद चन्द्रमा पर सुबह ,सूरज की रौशनी पड़ते जाग उठेंगे लैंडर और रोवर !

अखिलेश अखिल इसरो के वैज्ञानिक आज चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर पर टकटकी लगाए...

More like this

महिला आरक्षण बिल : राहुल गाँधी ने कहा देश को गुमराह करने की कोशिश ,सरकार यह कानून अभी से लागू करे 

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस अभी पूरे फॉर्म में है। वह किसी भी बात को अब कहने...

लैंड फॉर जॉब केस : चार अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट में हाजिर होंगे लालू -तेजस्वी !

अखिलेश अखिल वैसे तो राजद सुप्रीमो लालू यादव की परेशानी तो वर्षों से चल रही...

अनुसूचित जाति के आरक्षण के भीतर कोटे में होगा कोटा, सरकार कर सकती है विचार

बीरेंद्र कुमार झा मोदी सरकार कोटा के अंदर कोटा को लेकर विचार कर रही है।...