GMail के संदर्भ में थोड़ी पीछे जाकर याद करें, जब आपने जीमेल पर अकाउंट बनाया था तब 15 GB क्लाउड स्टोरेज फ्री मिलती थी।सालों से जीमेल पर यही सिस्टम चला आ रहा है। गूगल पर नया अकाउंट बनाने का मतलब ही था कि 15 GB क्लाउड स्टोरेज फ्री मिलनी है। आप इसे जीमेल, फोटोज या ड्राइव जहां मर्जी यूज कर सकते थे, लेकिन अब यह बदल गया है।गूगल अब नए अकाउंट पर 15 GB स्टोरेज नहीं दे रहा है। इसकी जगह केवल 5 GB स्टोरेज ऑफर की जा रही है।आइए जानते हैं कि यह बदलाव क्यों किया गया है और इससे यूजर पर क्या असर पड़ेगा।
अब अगर आप नए गूगल अकाउंट के साथ 15 GB स्टोरेज लेना चाहते हैं तो फोन नंबर देना पड़ेगा।अब साइन अप के समय यूजर को एक नया पॉप-अप दिखाया जा रहा है। इसमें लिखा है कि आपके अकाउंट में 5 GB स्टोरेज है। आप फोन नंबर देकर बिना किसी लागत के 15 GB स्टोरेज पा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल ने मार्च में इसे लेकर अपनी पॉलिसी बदली थी। खास बात यह है कि गूगल ने इस बदलाव की जानकारी नहीं दी थी। कंपनी ने अपने ब्लॉग या सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसे लेकर कुछ नहीं बताया। अब नया अकाउंट बनाते समय यूजर को इस बदलाव का पता चल रहा है।
अब अगर आप नए गूगल अकाउंट के साथ 15 GB स्टोरेज लेना चाहते हैं तो फोन नंबर देना पड़ेगा। अब साइन अप के समय यूजर को एक नया पॉप-अप दिखाया जा रहा है।इसमें लिखा है कि आपके अकाउंट में 5 GB स्टोरेज है।आप फोन नंबर देकर बिना किसी लागत के 15 GB स्टोरेज पा सकते हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल ने मार्च में इसे लेकर अपनी पॉलिसी बदली थी। खास बात यह है कि गूगल ने इस बदलाव की जानकारी नहीं दी थी। कंपनी ने अपने ब्लॉग या सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसे लेकर कुछ नहीं बताया। अब नया अकाउंट बनाते समय यूजर को इस बदलाव का पता चल रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल यूजर को केवल एक बार ही 15 GB स्टोरेज ऑफर करना चाहती है। कंपनी नहीं चाहती कि यूजर हर बार नया अकाउंट बनाकर इस स्टोरेज का फ्री में फायदा उठा सके। इसलिए इसे मोबाइल नंबर से लिंक किया जा रहा है। इस तरह गूगल को उम्मीद है कि लोग हर बार नया अकाउंट बनाकर क्लाउड स्टोरेज यूज नहीं कर पाएंगे। गूगल ने भी इस बदलाव को कन्फर्म किया है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ रीजन में यह टेस्ट किया जा रहा है। इस कारण कई यूजर्स को बिना फोन नंबर दिए भी 15 GB स्टोरेज एक्सेस करने का मौका मिल रहा है।
अगर आप जीमेल पर स्टोरेज की कमी से जूझ रहे हैं तो कुछ आसान तरीके आपकी मदद कर सकती है।इससे स्टोरेज भी फ्री हो जाएगी और आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसके लिए निम्न कदम उठाए जा सकते हैं:-
बड़ी अटैचमेंट वाले ईमेल्स को डिलीट कर दें।
न्यूजलैटर और प्रमोशनल ईमेल्स की सफाई से भी स्टोरेज खाली होगी।

