नाम है पुष्पा झुकेगा नहीं…., चोरी नहीं छिन कर खाता है

0
269

विकास कुमार
अकसर आज की यूथ जेनरेशन फिल्मों के किरदार की नकल करना शुरु कर देते हैं,कभी कभी इसका बहुत बुरा असर भी समाज पर पड़ता है। आपको याद होगा कि पुष्पा फिल्म का एक डॉयलग सुपर हिट हुआ था,झुकेगा नहीं वाला डॉयलग आज के यूथ जेनरेशन के बीच काफी पोपुलर है। लेकिन अफसोस कि इस डॉयलोग का इस्तेमाल अब अपराधी भी करने लगे हैं,पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है,जो बात बात पर झुकेगा नहीं वाला डॉयलोग बोल कर अपना स्वैग दिखा रहा है। यह अपराधी बड़े ही गर्व से कहता है कि वह चोरी नहीं छिन कर अपना पेट पालता है। इसके बाद फौरन वह पुष्पा फिल्म का झुकेगा नहीं वाला डॉयलोग बोल कर अपना एटिच्यूड दिखाता है।

गिरफ्तारी के बाद भी सिलिगुड़ी के मातिगाड़ा पुलिस स्टेशन में अपराधी पुलिस के बीच अपना बेखौफ अंदाज दिखा रहा है। कभी वह विक्ट्री साइन दिखाता है तो कभी अलग तरह के पोज देता है।

फिल्मों का हमारे समाज पर गहरा असर पड़ता है,अपराध,नशाखोरी और हथियारों के प्रति रुझान पैदा करने में फिल्मों का बड़ा हाथ रहा है,इसलिए ऐसी फिल्में बनाई जानी चाहिए जिसका समाज पर साइड इफेक्ट ना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here