HomeदेशWeather Update Today: राजधानी में अगले पांच दिन बरसेंगे बदरा, हिमाचल-उत्तराखंड समेत...

Weather Update Today: राजधानी में अगले पांच दिन बरसेंगे बदरा, हिमाचल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अर्लट

Published on

न्यज डेस्क
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में शनिवार को मामूली सी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली के कई इलाकों में अब भी जलभराव बना हुआ है। NDRF और SDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव में जुटी हुई हैं। सेना ने शुक्रवार रात आईटीओ बैराज के गेट को खोलने और दूसरी जगहों पर पानी का भराव रोकने का इंतजाम किया।

हिमाचल-उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल-उत्तराखंड और राजस्थान में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं अगर देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो IMD ने बिहार, बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में अगले चार दिनों के दौरान बारिश होने का अनुमान जताया है।

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर

उधर पूर्वोतर राज्य असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर होने लगी है। जलस्तर बढ़ने से कई जिले विनाशकारी जल की मार झेल रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिस्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, माजुली, नलबाड़ी, तामुलपुर और तिनसुकिया सहित कई जिलों में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। हालाँकि पिछले 24 घंटों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। असम की कई नदियां जैसे बेकी (रोड ब्रिज), दिसांग (नंगलामुराघाट) और ब्रह्मपुत्र (धुबरी; नेमाटीघाट) जैसी प्रमुख नदियों में जल स्तर खतरे के स्तर से ऊपर बढ़ गया है, जिससे संकट और बढ़ गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...