Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD ने महाराष्ट्र समेत 22 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

0
117

न्यूज डेस्क
देशभर में मानसून कहर बरपा रहा है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। वहीं, तटीय इलाकों की स्थिति भी ज्‍यादा अच्‍छी नहीं। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्‍ट्र में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। तेलंगाना में सभी स्‍कूल और कॉलेजों को आज और कल (26 और 27 जुलाई) के लिए बंद कर दिया गया। इन क्षेत्रों में मौमस विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

इधर राजधानी दिल्‍ली में आज झमाझम बारिश हो रही है। यहां अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्‍ली में लगातार बारिश की स्थिति बनी रहेगी। पड़ोसी राज्‍य हरियाणा और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। दिल्‍ली में यमुना नदी खतरे के निशान पर ही बह रही। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण आने वाले दिनों में एक बार फिर राजधान की समस्‍याएं बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने 26 जुलाई को महाराष्‍ट्र के रायगढ़, पुणे, सतारा और रत्नागिरी जिले में भयंकर बारिश की संभावना जतायी है, जिसे देखते हुए यहां रेड अलर्ट जारी किया गया। स्‍कूल व अन्‍य शिक्षा संस्‍थानों को इन जिलों में बंद कर दिया गया।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 22 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्य शामिल हैं। इस दौरान बुधवार को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, रॉयलसीमा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here