HomeदेशWeather Update Today: आज इन राज्यों में होगी बारिश, राजधानी दिल्ली में...

Weather Update Today: आज इन राज्यों में होगी बारिश, राजधानी दिल्ली में मौसम रहेगा साफ, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई बारिश और पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में मौमस ठंडा हो गया। दक्षिण मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भी तापमान गिर गया। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में आज मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्य केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की दिशा भी बदलकर उत्तर-पश्चिम से उत्तर की ओर हो जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज कई इलाकों में बारिश देखी जा सकती है जैसे – केरल, उत्तराखंड, झारखंड, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में 21 और 22 अक्टूबर को छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों के लिए लक्षद्वीप, दक्षिणपूर्व अरब सागर और मध्य अरब सागर में मछुआरों को बारिश होने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बारिश के असर की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि अधिकतम तापमान भी स्थिर चल रहा है। बुधवार और गुरुवार को धूप के तेवर काफी नरम नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से पूरे यूपी में धूप के तेवर नरम होंगे। दरअसल हल्की धूप होने लगेगी। वहीं, सुबह, शाम और रात में ठंड का एहसास होगा।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this